Menu
blogid : 313 postid : 194

[Makeup Tips] मानसून मेकअप

Jagran Sakhi मानसून ने दस्तक दे दी है। रिमझिम फुहारों का स्वागत स्पेशल मानसून मेकअप के साथ करने का समय आ गया है। सखी की ब्यूटी एक्सपर्ट विद्या टिकारी के साथ करें मानसून मेकअप।


मेकअप टिप्स


फाउंडेशन : वॉटर बेस्ड फाउंडेशन चुनें। बारिश के मौसम में नमी का स्तर बढने से फाउंडेशन फैलने लगता है, इसलिए ऑयल बेस्ड कंसीलर लगाएं या थोडा कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं।


आईकलर : ब्राइट कलर लगाएं। मटैलिक शेड्स बेस्ट रहेंगे। मोटा काजल लगाएं। नाइट पार्टी के लिए हलका शिमर परफेक्ट होगा।


लिप्स के लिए : ह्यूमिडिटी के कारण ग्लॉसी लिपस्टिक फैल सकती है और मैट लिपस्टिक से फेस डल लगेगा। इसलिए बेहतर होगा कि क्रीमी मैट लिपस्टिक चुनें।


चीक्स : वॉटर प्रूफ क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें।


मस्कारा : वॉटर प्रूफ मस्कारा लगाएं। अगर आप बारिश का आनंद लेना चाहती हैं तो यह मस्कारा फैलेगा नहीं।


आईज : वॉटर रेजिस्टेंट आईशैडो इस्तेमाल करें। मैक का पेंट पॉट आईशैडो परफेक्ट रहेगा। रेवलॉन का वॉटरप्रूफ मस्कारा और काजल लगाएं।


फेस : लाइट बेस लगाएं। मैक या रेवलॉन के मिनरलाइज पाउडर फाउंडेशन से बेस बनाएं।


चीक्स : इंग्लॉट का पीच कलर क्रीम ब्लशर लगाएं।


लिप्स : नॉन ट्रांसफरेबल लिप कलर लगाएं। 2000 किसेज बाय डायना ऑफ लंदन, मैक या मेबेलिन की प्रो-लॉन्गवेयर लिप कलर लगाएं।

Source: Jagran Sakhi


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh