Menu
blogid : 313 postid : 3437

मुझे भी ब्वॉयफ्रेंड चाहिए

मेरी सारी सहेलियों के ब्वॉयफ्रेंड्स हैं, मुझे ही क्यों कोई नहीं मिलता….

कोई लड़का मुझे देखता तक नहीं मैं क्या इतनी बुरी हूं………..


प्राय: किशोरावस्था में लड़कियां विपरीत लिंग के लोगों के प्रति अत्याधिक आकर्षित होने लगती हैं. उन्हें लगता है अगर उनकी सहेली का ब्वॉयफ्रेंड है तो निश्चित ही उनमें कोई कमी है जो उन्हें कोई नहीं मिला. यही विचार करते-करते वह मानसिक तौर पर परेशान और खुद को अन्य लोगों की तुलना में कमतर आंकने लगती हैं. यह स्थिति तब और ज्यादा बिगड़ जाती है जब युवा होने के बाद भी उनके जीवन में कोई लड़का नहीं आता और उनके ग्रुप की अन्य लड़कियां ‘रिजर्व्ड’ होने लगती हैं.


Read – इसे दोस्ती नहीं शारीरिक आकर्षण कहते हैं


अगर आपको भी कुछ ऐसे ही हालातों का सामना करना पड़ रहा है तो जाहिर है आप अपनी महिला मित्रों से इस संबंध में राय लेती रही होंगी कि आप कैसी दिखें, कैसे कपड़े पहने, जिससे कि आप अन्य पुरुषों के आकर्षण का केन्द्र बन सकें. लेकिन क्या आपको यकीन है कि आपकी सहेलियां आपको सही राय दे रही हैं?


Read – ‘किस’ करने में आंख खुल गई तो…..

कहते हैं कभी एक लड़की दूसरी लड़की की सुंदरता को सहन नहीं कर सकती, ऐसे में आपने कैसे मान लिया कि आप अपनी फ्रेंड पर जो इतना विश्वास कर रही हैं वह सही है? इससे बेहतर तो यह है कि आप पुरुषों की एडवाइज लें, उनसे पूछें कि आप कैसे उन्हें पटा सकती हैं? शायद वो आपको कुछ बेहतर सुझाव दे सकते हैं, यकीन ना हो तो निम्नलिखित प्वॉइंट्स अपनाइए और फिर बताइए पुरुषों की एडवाइज आपके किसी काम आई या नहीं.


1. आपको पसंद है तो आप प्रपोज कीजिए ना: आप किसी लड़के को पसंद करती हैं और बस इसी इंतजार में हैं कि वो आए और आपको प्रपोज करे. लेकिन जरा सोचिए आपको वो पसंद है तो आप क्यों नहीं उन्हें अपने दिल की बात बता देती हैं? अगर आप इसी इंतजार में बैठी रहेंगी कि लड़का आएगा और आपको अपने दिल की बात बताएगा तो क्यों नहीं आप ही उन्हें बोल देतीं कि आपके दिल में उनके लिए क्या है. क्या पता आपका प्रपोजल वे स्वीकार कर लें. अरे भई, लड़के भी तो चाहते हैं कि उन्हें कोई प्रपोज करे.


Read – 18 Again: कौमार्य महिलाओं का दुश्मन या साथी

2. जो चाहिए वही ढूंढ़ रही हैं ना: पहले ये बताइए आपको जिस तरह का लड़का चाहिए आप उस पर ही फोकस होकर चल रही हैं या नहीं? पहले खुद से पूछिए कि आपको किस तरह का ब्वॉयफ्रेंड चाहिए और फिर अपनी तलाश को आगे बढ़ाएं. अगर आप स्पोर्टी लड़का चाहती हैं तो वह आपको किसी मूवी हॉल या पब में तो मिलने से रहा. वह तो आपको किसी स्पोर्ट्स क्लब में ही मिलेगा ना.


Read – किसी काम का नहीं है ऑफिस रोमांस!!

3. हीन भावना से बाहर निकलें: अगर आपको कोई लड़का पसंद है और आप बस ये सोचकर उसे अपने दिल की बात नहीं कहतीं कि कहीं उसे ये ना लगे कि आप उसका पीछा कर रही हैं तो आप पहले खुद ये समझें कि आप किसी लड़के का पीछे नहीं पड़ीं बल्कि उन्हें एक मौका दे रही हैं खुद के पीछे पड़ने का.


4. डेट पर खुद भी तो कुछ बोलो: आपको आखिरकार अपनी पसंद का लड़का मिल ही गया और उसने आपको डेट पर जाने का आमंत्रण भी मिल गया. लेकिन डेट पर चुपचाप बैठने से तो कुछ हासिल नहीं होगा. इसीलिए बेहतर है आप ही पहल कर लें. उनसे बात कीजिए, उनके साथ अच्छा समय बिताइए. आपको शायद पता न हो लेकिन लड़कों को ज्यादा बोलने वाली लड़कियां बहुत पसंद होती हैं.


Read – हमबिस्तर होने में देरी या जल्दी……

5. कब तक बोलती रहेंगी मैं उन लड़कियों में से नहीं हूं: आपको शायद अंदाजा ना हो लेकिन सच यही है कि ‘हार्ड टू गेट’ लड़कियों में बस वही लड़के दिलचस्पी लेते हैं जो टाइमपास करने में विश्वास रखते हैं, जबकि वे लड़के जो समर्पण की चाह रखते हैं वह ऐसी लड़कियों में बिल्कुल इंट्रेस्टेड नहीं होते. आप अगर चाहती हैं कि आपके जीवन में कोई अच्छा लड़का आए तो फिर आपको थोड़ा फ्लेक्सिबल तो बनना ही पड़ेगा.



Read more


ब्रेक-अप करने के आसान और पॉजिटिव टिप्स !!

दूध के दांत बचाएंगे गंभीर बीमारियों से !!

पति क्यों उखड़ा-उखड़ा रहता है ?


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh