लड़कों की ऐसी कई बातें होती हैं जो लड़कियों को बेहद पसंद आती हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें देख लड़कियों के मन में कुछ-कुछ होता है. वे लड़कों की ओर धीरे-धीरे आकर्षित होने लगती हैं. जरूरी नहीं कि लड़के यह सब खासतौर पर लड़कियों को दिखाने के लिए करते हैं, बल्कि यह तो जाने अनजाने में की गई कुछ हरकतें हैं जो लड़कियों की भवनाओं को छू जाती हैं. यदि आप एक लड़की हैं तो जानिये आपको क्या पसंद है लड़कों में…
Read: कमसिन लड़कियों की टोली ने अपने पैर किराए पर दे दिए, लेकिन कैसे, यह और भी मजेदार है
यूं शर्ट का मोड़ना
फर्ज कीजिये कि आपके सामने एक नौजवान चला आ रहा है. उसने अपनी शर्ट के कफ मोड़े और फिर कोई वजनदार चीज उठाता है. जिसके बाद उसे उठाने पर उसकी बाजुओं की मांसपेशियां जो आकार लेती हैं, वह दृश्य एक लड़की को उस लड़के की हो जाने के लिए काफी है.
गिटार की धुन
आप म्यूजिक सुनने की शौकीन हो या ना हो लेकिन जब एक स्मार्ट लड़का अपनी सुरीली आवाज के साथ आपके लिए गिटार बजाता है तो आपके दिल में कुछ-कुछ होना तो लाज्मी है.
उनका वो चेहरा
लड़कियों की तरह लड़कों को हजार तरह के चेहरे के भाव बनाने तो नहीं आते लेकिन जब कोई लड़का संतुष्टि से भरपूर भाव देता है तो उसे देख लड़कियों के चेहरे पा मुस्कान जरूर आती है.
Read: बेडरूम की निजी बातों को पत्नी ने इंटरनेट पर किया शेयर, पढ़कर पति हुआ शर्मसार
ऐसा लड़का चाहिये
जो लड़के नन्हे बच्चों को पसंद करते हैं, उन्हें प्यार करते हैं, वह लड़के लड़कियों के दिल के काफी करीब होते हैं.
वो आवाज़…
यह कहना गलत नहीं होगा कि जब एक लड़का अपनी भारी आवाज़ के साथ एक लड़की को बुलाता है या उसके पास जाकर कुछ कहता है तो उस लड़की के दिल के तार तो जरूर बजते होंगे. क्या आपने कभी महसूस किया है ऐसा?
उनका वह आत्मविश्वास
लड़कियों के संदर्भ में यह कहा जाता है कि कई बार वे कठोर फैसले लेने में कमजोर महसूस करती हैं, लेकिन जब एक आत्मविश्वास से भरपूर लड़का उनके साथ हो तो फिर बात ही क्या है.
इस तरह खिंचे चले जाना
जैसा कि परफ्यूम के किसी विज्ञापन में दिखाते हैं, यह कहना गलत नहीं कि एक लड़के से आ रही वो महक लड़की को उसकी तरह जरूर आकर्षित करती है. लेकिन ठीक टीवी में दिखाए जा रहे डियो विज्ञापन जैसा कुछ हो, यह जरूरी नहीं.
आंखों से बातें करना
मान लीजिये कि आप किसी भीड़ वाली जगह पर हैं, अनगिनत लोग आगे से गुज़र रहे हैं लेकिन उस भीड़ में किसी एक से जब आंखें मिलने पर वहीं थम जाए, तो समझ लेना कि बात कुछ खास है. यह बात लड़कों पर भी लागू होती है.
उनका खामोशी से सुनना
यह बात सौ फीसदी सच है कि एक लड़का जब अपनी हमसफर या दोस्त की बातें ध्यास से सुनता है, उसकी हर एक बात को समझता है और बीच में एक शब्द नहीं बोलता, तो उसका वो खामोशी से ध्यान देने वाला चेहरा हर लड़की को पसंद आता है.
Read: आपका वजन कम करने का यह तरीका भी हो सकता है बेकार, जानिए क्या है वो उपाय जो करेगा आपकी मदद
और जब ऐसा मिश्रण हो तो…
एक स्मार्ट, गुडलुकिंग और चार्मिंग लड़का लोगों की भीड़ में भी एक अलग पहचान बना लेता है फिर यदि यही लड़का आपके करीब हो और आपके दिल में कुछ ना हो, ऐसा हो नहीं सकता. Next….
Read Comments