Menu
blogid : 313 postid : 845169

लड़कियों के सोने के तरीकों से जानें उन्हें किस तरह का लड़का पसंद है

वैसे डॉक्टरो का मानना है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए सात घंटे की नींद लेना बहुत ही जरूरी है. साथ ही डॉक्टर इस बारे में भी सुझाव देते हैं कि रात में सोते वक्त शरीर की मुद्रा कैसी होनी चाहिए. यही नहीं, सोने के तरीके से आपके व्यक्तित्व का भी पता चलता है. नीचे दिए गए तरीकों से जाने कि लड़कियों को किस तरह का लड़का पसंद है.


woman-sleeping


सीधा सोना: बिना पैर मोड़े अपने हाथों को सीधा रखकर सोने वाली लड़कियां संतुलित होती हैं. ऐसी लड़कियां जीवन में कुछ पाने की इच्छा रखती हैं. बड़े सपने रखने वाली इन लड़कियों को डोमिनेटिंग लड़के पसंद आते हैं.


5 डेटिंग सुझाव जो कभी फेल नहीं होंगे


बिस्तर पर उल्टा फैल कर सोना: इस तरह से सोने वाली लड़कियां बहुत ही लापरवाह  होती हैं और हर वक्त कुछ न कुछ डिमांड करती है. इन्हें सरप्राइस देने वाले लड़के पसंद आते हैं. बोरिंग लड़कों से यह दूर भागती हैं.


बांयी करवट लेकर सोना: डॉक्टरों के मुताबिक यह सोने की सबसे सही मुद्रा मानी जाती है. इस मुद्रा में सोने से सपने भी अच्छे आते हैं. जीवन में बड़े बदलाव को पसंद न करने वाली ऐसी लड़कियां बात करने में कुशल होती हैं, इन्हें नेतृत्व करने वाले लड़के पसंद आते हैं.

image45


तकिए पर हाथ रखकर सोना: बायीं या दायीं तरफ करवट लेकर आराम से तकिए पर सिर और हाथों को तकिए पर रखकर सोना बेहद संजिदा व्यक्तित्व को दर्शता. ऐसी लड़कियों को असानी से विश्वास में लिया जा सकता है. वैसे तो लुक्स इनके लिए कोई मायने नहीं रखते फिर भी इन्हें सुंदर लड़के पसंद हैं.


इस तरह से सोने वाली लड़कियां चंचल होती हैं. सोते समय डरने वाली ये लड़कियां सपनों में जीना और ख्वाब देखना पसंद करती है. इन्हें वैसे लड़के ज्यादा भाते हैं जो हमेशा उनका ख्याल रखे.


गंभीर बीमारियों की जड़ है ठीक से नींद ना आना !!


ओढ़कर सीधे सोना: इस तरह से सोने वाली लड़कियां परिवार के नियमों का पालन करती हैं. इन्हें हम घरेलू लड़की भी कह सकते हैं. इन्हे साधारण स्वभाव वाले लड़के पसंद आते हैं.


हाथ बाधकर सीने पर रखकर सोना: इस तरह से सोने वाली लड़कियां बहुत कम होती हैं. इनका मकसद परिवार की सुख-सुविधा है. ऐसी लड़कियां परिवार के प्रति बहुत ही ईमानदार होती हैं. इन्हें चतुर लड़के पसंद होते हैं.


पैर फैला कर सोना: इस तरह से नींद लेने वाली लड़कियां फैसले लेने में लापरवाह होती हैं. इनके व्यक्तित्व में खुलापन के साथ-साथ निडरता भी होती है. ऐसी लड़कियां अच्छी दोस्त भी हो सकती हैं…..Next


Read more:

क्या आप भी नींद ना आने की शिकायत करते हैं !!

एक साथ करेंगी कई कुंवारों के साथ डेटिंग

दुनिया भर के शराबी इन अनोखे तरीकों से छलकाते हैं जाम


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh